Skip to main content

प्राणिक हीलिंग मेडिटेशन



नमस्कार दोस्तो,

प्राणिक हीलिंग

जैसा नाम से स्पष्ट है कि यह एक तरह का प्राणायाम है जो प्राण ऊर्जा बढ़ाने के लिए किया जाता है, यह एक वैज्ञानिक विद्या है जिससे शरीर और इसमें स्थित चक्र को देखकर रोग का पता लगाकर उपचार किया जाता है। यह एक तरह की चिकित्सा थेरेपी है जिसकी मदद से बिना किसी दवा के कई तरह के जटिल रोग का इलाज किया जाता है । इसमें शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक रोगों तथा इसके अलावा सौंदर्य संबंधित रोगों का उपचार भी संभव है।


हमारे शरीर में सात चक्र होते हैं -

    1. क्रॉउन चक्र / सहस्त्र चक्र (स्प्रिचुअल)
    2. आज्ञा चक्र / थर्ड आई चक्र (परसेप्शन-अनुभूति)
    3. विशुद्धि चक्र / एक्सप्रेशन (अभिव्यक्ति)
    4. हार्ट चक्र/ ह्रदय चक्र (प्रेम)
    5. सोलर प्लेक्सस / चक्र मणिपुर चक्र (शक्ति)
    6. स्वाधिष्ठान चक्र/ सेकरल चक्र (सेक्स )
    7. मूलाधार चक्र / सर्वाइवल चक्र (जीवित रहना)








प्राणिक हीलिंग मेडिटेशन

नोट :- इसमें कोई जरूरी नहीं कि आपको सातों चक्रों के बारे में पूरा ज्ञान हो, हमें बस मेडिटेशन में दिए निर्देशों का पालन करना है -


प्राणिक हीलिंग मेडिटेशन


सबसे पहले अपनी सुविधा अनुसार आरामदायक स्थान पर पालथी लगाकर बैठ जाएं । ध्यान रहे कि किसी कारण आपको कोई डिस्टरबेंस ना हो, ढीले सुविधाजनक कपड़े पहने, मोबाइल या कोई अन्य जिससे आप डिस्टर्ब हो सकते हैं उसकी पहले से व्यवस्था कर लें । मोबाइल फ्लाइट मोड पर या साइलेंट मोड पर कर सकते हैं ।

इस पूरे मेडिटेशन के दौरान हमें अपनी सांस पर ध्यान देना है ।


तो शुरू करते हैं

एक गहरी सांस लीजिए और उसे धीरे-धीरे छोड़िए ।


इसे तीन बार दोहराई है

गहरी सांस दीजिए और धीरे-धीरे ऊपर छोड़िए ।

one Deep Brath


शुरू करने से पहले हम प्रार्थना करेंगे


To the great Supreme God, my all spiritual teachers, all the great ones We are humbly ask and pray for divine blessing, divine love, divine light, divine power & divine healing.

thank you for the blessing, Thanks to all great great blessing.


सुप्रीम गॉड की हमें ब्लेसिंग मिल गई है। अब हम अपने शरीर की नेगेटिव ऊर्जा को दूर करेंगे । हम ओम का उच्चारण करेंगे। अपने दोनों हाथों को आशीर्वाद देने की मुद्रा में उठाएं और कल्पना करें कि ओम की ध्वनि के द्वारा हमारे शरीर की सारी नेगेटिव एनर्जी दूर हो रही है । हमारे शरीर के अंदर जो भी नेगेटिव ऊर्जा है, गुस्सा जलन, फ्रस्ट्रेशन, चिंता, रिग्रेट या आपके साथ कुछ भी गलत हुआ हो या कहीं नेगेटिव विचार बार-बार आपके मन में आ रहे हैं वह सभी की सभी नेगेटिव एनर्जी हमारे हाथों के द्वारा हमारे शरीर से, हमारे मन से बाहर निकल रही है ।




एक धुएँ के रूप में निकल कर वातावरण में ग़ायब हो रही है। burn हो रही है, Completely Burn हो रही है ।

एक गहरी सांस लीजिए मन में उच्चारण करें ।


ओ s s s s s s s s म s s s s म




जैसे जैसे आप बोलते जा रहे हैं वैसे-वैसे और ज्यादा नेगेटिव ऊर्जा धुएँ के रूप में बाहर निकल रही है, जल रही है, पूरी तरह से समाप्त हो रही है,




ओ s s s s s s s s म s s s s म

ओ s s s s s s s s म s s s s म


आप पूरी तरह से हल्कापन महसूस कर रहे हैं, प्रसन्न महसूस कर रहे हैं, अपने हाथ नीचे रखें और अपनी हथेली आसमान की तरफ रखें, फिर से तीन बार मन में ओम का जाप करें गहरी सांस लें ।


ओ s s s s s s s s म s s s s म


ओ s s s s s s s s म s s s s म


ओ s s s s s s s s म s s s s म


अपने मन में दोहराए-


“मैं एक आत्मा हूं, जो इस शरीर को जीवन प्रदान करती है, मैं शरीर नहीं हूँ, मैं सोच या विचार भी नहीं हूँ, मैं मन भी नहीं हूँ, मैं एक प्योर आत्मा हूँ ।



धीरे-धीरे अपना ध्यान अपने सर के बीचो बीच मिडल पार्ट पर ले जाइए जिसे क्रॉउन चक्र कहते हैं और फिर से दोहराए -

“मैं एक आत्मा हूं, जो इस शरीर को जीवन प्रदान करती है, मैं शरीर नहीं हूँ, मैं सोच या विचार भी नहीं हूँ, मैं मन भी नहीं हूँ, मैं एक प्योर आत्मा हूँ ।


गहरी सांस लीजिए और छोड़ते रहिए ।


जब भी गहरी सांस छोड़ते हैं तो इस शरीर की जो भी नेगेटिव एनर्जी है वह सांस के द्वारा बाहर निकलती है ।

मन में दोहराए -



मैं एक प्योर आत्मा हूँ, मैं शरीर नहीं हूँ, मैं परमात्मा से जुड़ा हूँ, मैं मन और विचार भी नहीं हूँ, मैं एक आत्मा हूँ, मैं सुप्रीम सॉल से जुड़ा हुआ हूँ ।


अपना ध्यान अपने सर के ऊपर ले जाइए, क्रॉउन चक्र पर ले जाइए ।

अपना हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में रखें और ऐसा विजुलाइजेशन करें कि इस ब्रह्मांड की सभी आत्माएं एक हैं, हम सभी उस दिव्य ऊर्जा सुप्रीम सौल का ही एक अंश है जो प्योर से भी प्योर है। हम सभी आत्माएं एक रोशनी के रूप में सूर्य के अंदर स्थित हैं । एक महान विशाल चमकीला सूर्य और इस सूर्य से हम पूरे ब्रह्मांड में अपने धरती माता को देख रहे हैं जो नीले रंग में चमकीले पिण्ड के समान है इस पर रहने वाले सभी प्राणी, पशु-पक्षी, जीव-जंतु, पेड़ - पौधे और पहाड़-नदियां, झरने, आकाश सब कुछ हम देख सकते हैं । हमारा शरीर धरती माता पर है, धरती माता जो की नीले रंग की गेंद के आकार की बहुत ही सुंदर है।


अपने हृदय चक्र यानी अपने ह्रदय पर ध्यान देकर ब्लेसिंग दीजिये, विजुलाइज करें कि पिंक कलर की लाइट आपके हाथों के द्वारा निकल रही है और धरती-माता तक पहुंच रही है । आप सूर्य से सुप्रीम सोल से ऊर्जा लेकर अपने हाथों के द्वारा धरती-माता को पिंक कलर जो कि दिव्य प्रेम का कलर है जिससे धरती माता का प्रत्येक प्राणी, पशु-पक्षी, जीव-जंतु, पेड़ - पौधे और पहाड़-नदियां, झरने, आकाश सब कुछ प्रेममय हो गया है । चारो तरफ प्रेम की ऊर्जा प्रवाहित हो रही है, जैसे-जैसे आपके द्वारा प्रेम की दिव्य ऊर्जा धरती-माता तक पहुंच रही है, आप दिल से खुशी महसूस कर रहे हैं, आपके चेहरे पर अद्भुत आकर्षक मुस्कान छा गई है। ख़ुशी का एहसास करें । दिव्य प्रेम का एहसास करें । जैसे-जैसे आप दिव्य प्रेम का एहसास कर रहे हैं वैसे-वैसे आपके हाथों से और दिव्य प्रेम की ऊर्जा निकल रही है । इस दिव्या ऊर्जा से धरती माता के चारों तरफ से पिंक रौशनी फ़ैल गई है, चारों तरफ दिव्य प्रेम से धरती माता सराबोर हो गई है।

आपके दिल के करीब जो भी है उन्हें भी विजुलाइज करें। उन्हें ब्लेसिंग दीजिए । अपने सभी प्रिय जनों भाई- बहन, बंधु-बांधव, मित्र जो भी आपके सबसे करीब हैं उनको विजुलाइज करें, कल्पना करें कि वह आपके सामने हैं और इस दिव्य प्रेम की ऊर्जा से सराबोर हो रहे हैं । आप देखेंगे कि वे सभी प्रेममय हो गए हैं। धरती माता के सभी प्राणी प्रेममय हो गए हैं । चारों तरफ सुख-समृद्धि और शांति का आशीर्वाद दीजिए । आप परमात्मा का अंश है आप सुपर पावर का अंश है यानी आप भी सुपर पावर है । धरती-माता को ब्लेसिंग दीजिए चारों तरफ सुख, प्रचुर समृद्धि और अपार शांति है ।

जाने अनजाने में हमसे कोई गलती हो गई हो तो सुप्रीम सोल से रिक्वेस्ट करें कि हमें माफ कर दे।

थैंक यू गॉड । किसी ने हमें दुख या चोट पहुंचाई हो जो कि उनकी immaturity या जानकारी की कमी की वजह से हुई है, उनको भी माफ कर दीजिए । जहां अंधकार और जानकारी की कमी है, वहां दिव्य प्रकाश की ब्लेसिंग दीजिए ।


Divine blessing for love peace forgiveness for all


अपने हार्ट चक्र पर ध्यान दीजिए और गहरी सांस लीजिए । सांस को ऊपर की तरफ खींचते हुए जो प्रेम की ऊर्जा है, पिंक लाइट को अपने क्रॉउन चक्र यानी सर के बीचो-बीच तक ले जाइए । इसे वहीं पर रहने दीजिए। अपनी सांसो पर ध्यान दीजिए । अपने सर पर क्रॉउन चक्र पर ध्यान दीजिए।


धरती माता को ब्लेसिंग दीजिए।



डिवाइन लाइट, डिवाइन लव, डिवाइन पावर ।



हर एक प्राणी, जीव-जंतु सभी को ब्लेसिंग मिल रही है । दिव्य प्रकाश, दिव्य प्रेम व दिव्य शक्ति से हमारे जीवन में आगे बढ़ने की शक्ति क्रॉउन चक्र से मिलती है तो आशीर्वाद दीजिए कि हर एक व्यक्ति को आगे का रास्ता मिले । सारे प्रश्नों का समाधान मिले ।चारों और खुशी समृद्धि हो। ऐसी ब्लेसिंग कीजिए ।

कल्पना करें कि हर कोई एक दूसरे की सहायता कर रहा है । बातों से भी और कार्यों से भी दिव्य प्रकाश का आशीर्वाद सबको मिल रहा है । अपने हार्ट और क्रॉउन चक्र, दोनों पर साथ-साथ ध्यान रखना है और गोल्डन लाइट से धरती माता को ब्लेसिंग दीजिए । यह गोल्डन लाइट आपके द्वारा सूर्य से धरती पर पहुंच रहे हैं । प्रत्येक प्राणी, पशु-पक्षी, जीव-जंतु, पेड़ - पौधे और पहाड़-नदियां, झरने, आकाश की ओर गोल्डन लाइट फ़ैल रही है, चमक रही है । सब कुछ गोल्डन लाइट से जगमगा रहा है। चारो तरफ गोल्डन लाइट फ़ैल चुकी है ।

फिर से अपने चहेते लोगों को विजुलाइज़ कीजिए, उन्हें गोल्डन लाइट प्लेसिंग दीजिए । कल्पना करें कि उनकी लाइफ के सारे दुख-दर्द तकलीफ है वो सब कुछ समाप्त हो गई है । वे बहुत खुश है, सुखी है, समृद्ध है, स्वस्थ है।

मैं 3 बार Erese Erese Erese बोलूंगा । जब तक मैं तीसरी बार Erese बोलूं तब कल्पना करें कि उनका सारा दुख दर्द-पूरी तरह से मिट गया है ।


Erese 

Erese 

Erese 

तथास्तु ।


अपना हाथ नीचे रखें, हथेलियां आसमान की तरफ, अपने सर के ऊपर क्रॉउन चक्र पर एक सितारे की कल्पना करें जो सूर्य की तरह चमक रहा है । उस पर अपना ध्यान केंद्रित करें । अपनी जीभ को तालु पर रखें और जो सितारा सूर्य समान आपके क्रॉउन चक्र पर चमक रहा है उस पर अपना ध्यान केंद्रित करें ।

हम तीन बार ओम का उच्चारण करेंगे और ओम के उच्चारण के बीच-बीच में जो गेप है उस पर ध्यान देंगे। रिलैक्स हो जाइए । अपने आसपास की हर आवाज को ध्यान से सुनने की कोशिश करेंगे । गहराई से सुनने की कोशिश करनी है । वह डिस्टरबेंस नहीं है बल्कि आपकी हेल्प है । कल्पना करेंगे ।

गहरी सांस लें ।




ओ s s s s s s s s म s s s s म



ओ s s s s s s s s म s s s s म



ओ s s s s s s s s म s s s s म


अपना ध्यान वापस लाएं खुद को मुक्त कीजिए । गहरी सांस लीजिए अपनी जीभ तालु पर रखें और कल्पना करें कि जो भी मेरे शरीर का पेन यानी दर्द है, मेरे मन का दर्द है या कहीं पर भी कुछ भी पेन है वह रिलीज हो रहा है, निकल रहा है और आप उस से मुक्त हो रहे हैं कल्पना करें कि एक सफेद शांत तेज रोशनी ऊपर सूर्य से आ रही है।

आपके क्राउन चक्र सर में प्रवेश कर रही हैं और आपका क्राउन चक्र क्लीन हो रहा है तथास्तु ।



आपके क्रॉउन चक्र के द्वारा मस्तिष्क में प्रवेश हो रही है, आपका मस्तिष्क ब्रेन पूरी तरह से क्लीन हो रहा है। नर्वस सिस्टम पूरी तरह से क्लीन हो रहा है, तथास्तु । यह दिव्या ऊर्जा आपकी आंखों के बीच जा रही हैं, आपका आज्ञा चक्र यानि थर्ड आई चक्र क्लीन हो रहा है, तथास्तु । फिजिकली, इमोशनली, आप क्लीन हो रहे हैं, तथास्तु । यह दिव्य ऊर्जा आपके नाक, मुंह, कान से होकर अंदर की ओर जा रही हैं, सब क्लीन हो रहा है, स्वस्थ हो रहा है, तथास्तु । ऊर्जा आपके गले से जा रही हैं, आपका थ्रोड चक्र यानी विशुद्ध चक्र क्लीन हो रहा है, स्वस्थ हो रहा है, तथास्तु ।


अब यह दिव्या ऊर्जा नीचे की ओर जा रही हैं आपके हार्ट को, आपके फेफड़ों को क्लीन कर रही है, तथास्तु । आपका ह्रदय चक्र क्लीन हो रहा है, तथास्तु । दिव्य प्रकाश कमर से होता हुआ नीचे रीड की हड्डी, दोनों किडनी और सभी आंतों में जा रही है, सब क्लीन हो रहे है, तथास्तु । स्वस्थ और साफ हो रहे हैं, अगर कोई बैक पैन है, इमोशनल टेंशन है तो वह भी क्लीन हो रही है, तथास्तु । पेट तक कम्पलीट साफ हो चुका है, पूरी तरह स्वस्थ हो गया है, तथास्तु । ऊर्जा नाभि चक्र को क्लीन कर रही है, तथास्तु । आपके दोनों आंत, छोटी आंत - बड़ी आंत पूरी तरह से क्लीन हो चुकी है, तथास्तु । आपका मणिपुर चक्र पूरी तरह से क्लीन हो चुका है, तथास्तु। अब दिव्या ऊर्जा आपके स्वादिस्टान चक्र की ओर जा रही है, वह पूरी तरह से क्लीन ही गया है, स्वस्थ हो गया है, तथास्तु । अब आपका मूलाधार चक्र भी क्लीन हो गया है स्वस्थ हो गया है, तथास्तु ।


कॉन्फिडेंस में जो ब्लॉकेज है वो कंप्लीट हो रहे हैं क्लीन हो रहे है, तथास्तु । दिव्य प्रकाश पूरे शरीर में भर गया है। ये हड्डियों से होता हुआ आपके शोल्डर, कोहनी, हाथ की हथेलियों को क्लीन कर रहा है । सारे नेगेटिव एनर्जी क्लीन हो रही है, तथास्तु । आपके थाइस, मसल्स, बोन्स, बोनमैरो सब क्लीन हो रहे हैं, तथास्तु । घुटने क्लीन लिए हो रहे हैं, तथास्तु । पैर क्लीन हो रहे हैं, तथास्तु। पैर की टाइटनेस क्लीन हो रही है, तथास्तु ।

शांत बैठे और ऊर्जा को अपना काम कर दीजिए ।

रिलैक्स । रिलैक्स ।रिलैक्स ।


अब धीरे-धीरे जो भी नेगेटिव ऊर्जा धरती माता की तरफ जा रही है जो कि धरती माता में 10 फीट गहराई में उतर चुकी है वह चली गई है, तथास्तु ।

गहरी सांस लीजिए

एक

दो

तीन



और अपने हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में वापस लाएं। आपके पास बहुत सारी ऊर्जा इकट्ठा हो गई है जो भी एक्स्ट्रा एनर्जी अतिरिक्त ऊर्जा है उसे धरती माता में रिलीज कीजिए । सभी लोगों को पेड़-पौधे, पशु-पक्षी, जीव-जंतु, हवा-पानी, आकाश, अग्नि हर तरफ दिव्य ऊर्जा जा रही है।


अपने किसी प्रियजन को हील करेंगे।


जिनको भी फिजिकल चैलेंज है, बीमार हैं, इमोशनल चैलेंज है, आप उन्हें दिव्य ऊर्जा की ब्लेसिंग दीजिए । उन्हें विजुलाइज कीजिए, कल्पना करें कि वह आपके सामने ही हैं। आप उन्हें ब्लेसिंग दे रहे हैं देवी ऊर्जा आपके हाथों से होते हुए उनके शरीर में प्रवाहित हो रही है, यह दिव्या ऊर्जा बहुत ही पावरफुल है इस ब्रह्माण्ड में जो भी कनेक्टेड हैं वे सारी आत्माएं एक हो रही है और सब की ओर से पावरफुल ब्लेसिंग एक साथ जा रही हैं । आपके अपने हील हो रहे हैं, स्वस्थ हो रहे हैं, उनकी सभी नेगेटिव एनर्जी समाप्त हो रही है, वे प्रसन्न है, खुश है, स्वस्थ है, आपको धन्यवाद दे रही है, आपके माता-पिता, भाई-बहन, पति-पत्नी, बेटी-बेटा, दोस्त, पड़ोसी जो भी है, उन्हें ध्यान करें और ब्लेसिंग से भर दीजिए। सभी स्वस्थ हो रहे हैं, उनके चेहरे पर खुशी छा गई है, अगर आपको कोई तकलीफ दे रहा है तो उसको ओर ज्यादा ब्लेसिंग दीजिए । ताकि उसको समझ में आए और वह अपने रास्ते पर चले जाए । यह प्रार्थना करें । एक बार फिर गहरी साँस लीजिये ।


अपने हाथ निचे रखे, अपनी हथेलिया आसमान की तरफ, अपने मूलाधार चक्र पर रीड की हड्डी के नीचे ध्यान दीजिए, कल्पना करें की दिव्या प्रकाश आपके पैरों के तलवों से नीचे 10 फीट धरती माता में जा रहा है। रीड की हड्डी से जो भी एक्स्ट्रा एक्सेस ऊर्जा है, उसे रिलीज करें।

आप धरती माता से स्ट्रांग्ली जुड़े हुए हैं इसे तीन बार दोहराइये


मैं धरती माता से स्ट्रांग्ली कनेक्टेड हूं ।

मैं धरती माता से स्ट्रांगली कनेक्टेड हूं।

मैं धरती माता से स्ट्रांग्ली कनेक्टेड हूं ।


आपकी जितनी भी एक्सेस एनर्जी है वह धरती माता में जा चुकी है ।

अब अंतिम में हम थैंक्स गिविंग प्रेयर करेंगे ।

थैंक्यू, थैंक्यू, थैंक्यू, माय सुप्रीम गॉड, ऑल माय स्प्रिचुअल टीचर्स, थैंक यू, थैंक यू, थैंक यू ।

मेरे इस मैडिटेशन को संपूर्ण बनाने के लिए आपका दिल से धन्यवाद । धन्यवाद । धन्यवाद ।

थैंक यू फॉर डिवाइन गाइडेंस, हेल्थ एंड प्रोडक्शन ।


अपने दोनों हाथों पर अब करें और अपनी आंखों पर लगाएं और धीरे-धीरे अपनी आंखे खोले।

God Bless You, Thank You 



दोस्तो

अगर आपको ये मैडिटेशन अच्छा लगा तो अपने प्रियजन को जरुर सिखाये,

और ज्यादा सिखने के लिए संपर्क करे



मार्गदर्शक

Anil Sharma
M. 9461229108

Comments

Popular posts from this blog

गले की खराश होने के कारण और समाधान, आजमाए ये उपाय

गले में खराश के क्या कारण हैं? गले में खराश की समस्या कई सारे कारणों से हो सकती है, जिनमें से मुख्य कारण निम्नलिखित हैं- जुखाम होना-  गले में खराश का सामान्य कारण जुखाम होना है। अक्सर, लोग जुखाम के लिए कोई इलाज नहीं कराते हैं क्योंकि वे इसे सामान्य समस्या समझते हैं, लेकिन कई बार यह किसी गंभीर समस्या की दस्तक हो सकती है। इसी कारण, किसी भी शख्स को जुखाम का इलाज सही तरीके से कराना चाहिए ताकि उसे गले में खराश न हो। फ्लू होना-  गले में खराश होने की संभावना उन लोगों में अधिक रहती है, जो किसी तरह के फ्लू से पीड़ित है। ऐसे लोगों को फ्लू का पूरा इलाज कराना चाहिए ताकि उसे गले में खराश होने की संभावना कम रहे। इंफेक्शन होना-  अक्सर, गले में खराश इंफेक्शन का नतीजा भी हो सकता है। हालांकि, इंफेक्शन का इलाज एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन करके संभव है। लेकिन फिर भी लोगों को खुद को किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचाने की कोशिश करनी चाहिए ताकि उनकी सेहत ज्यादा खराब न हो। एलर्जी होना-  गले की खराश एलर्जी से पीड़ित लोगों को भी हो सकती है। अत: ऐसे लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहि...

भगवत गीता

​ भागवत गीता की सही होती बातें ​  ​ गीता  में लिखी ये 10 भयंकर बातें कलयुग में हो रही हैं सच,... ​    1.ततश्चानुदिनं धर्मः सत्यं शौचं क्षमा दया । कालेन बलिना राजन् नङ्‌क्ष्यत्यायुर्बलं स्मृतिः ॥   इस श्लोक का अर्थ है कि ​ कलयुग में धर्म, स्वच्छता, सत्यवादिता, स्मृति, शारीरक शक्ति, दया भाव और जीवन की अवधि दिन-ब-दिन घटती जाएगी. ​   2.वित्तमेव कलौ नॄणां जन्माचारगुणोदयः । धर्मन्याय व्यवस्थायां कारणं बलमेव हि ॥   इस गीता के श्लोक का अर्थ है की ​ कलयुग में वही व्यक्ति गुणी माना जायेगा जिसके पास ज्यादा धन है. न्याय और कानून सिर्फ एक शक्ति के आधार पे होगा ! ​      3.  दाम्पत्येऽभिरुचि  र्हेतुः मायैव  व्यावहारिके । स्त्रीत्वे  पुंस्त्वे च हि रतिः विप्रत्वे सूत्रमेव हि ॥   इस श्लोक का अर्थ है कि ​ कलयुग में स्त्री-पुरुष बिना विवाह के केवल रूचि के अनुसार ही रहेंगे. ​ ​ व्यापार की सफलता के लिए मनुष्य छल करेगा और ब्राह्मण सिर्फ नाम के होंगे. ​   4. लिङ्‌गं एवाश्रमख्यातौ अन्य...

जन आधार कार्ड योजना

दोस्तों जैसा कि आप जानते होंगे राजस्थान में 2014 से भामाशाह कार्ड योजना कार्य कर रही है | यह योजना पिछली वसुंधरा सरकार की ओर से शुरू की गई थी | हाल ही में सत्ता में आई गहलोत सरकार भामाशाह कार्ड योजना को बंद कर कर 1 अप्रैल 2020 से जन आधार कार्ड योजना की शुरुआत की है | इस लेख में आपको जन आधार कार्ड योजना की पूर्ण जानकारी देने की कोशिश की गई है साथ ही साथ पंजीयन रजिस्ट्रेशन की उपलब्ध जानकारी भी दी गई है अगर आप राजस्थान के रहने वाले हैं और भामाशाह कार्ड का उपयोग करते हैं आपको इस लेख को अवश्य पढ़ना चाहिए | जन आधार कार्ड योजना  दोस्तों! गहलोत सरकार ने 11 दिसंबर 2019 को हुई कैबिनेट मीटिंग में भामाशाह योजना को बंद करने का निर्णय किया है अब इसके भामाशाह योजना के स्थान पर नई योजना नाम जन आधार कार्ड योजना रखा गया है शुरू की गई। जैसा कि आप जानते हैं इससे पहले राज्य में बीजेपी सरकार थी जिसकी मुखिया वसुंधरा राजे थी | 15 अगस्त 2014 से राज्य में भामाशाह योजना चल रही थी जिसके माध्यम से तरह-तरह की योजनाओं का लाभ दिया जाता था | इसके लिए लोगों को भामाशाह कार्ड भी बांटे गए ...