Skip to main content

गले की खराश होने के कारण और समाधान, आजमाए ये उपाय

गले में खराश के क्या कारण हैं?



गले में खराश की समस्या कई सारे कारणों से हो सकती है, जिनमें से मुख्य कारण निम्नलिखित हैं-

जुखाम होना- 

गले में खराश का सामान्य कारण जुखाम होना है। अक्सर, लोग जुखाम के लिए कोई इलाज नहीं कराते हैं क्योंकि वे इसे सामान्य समस्या समझते हैं, लेकिन कई बार यह किसी गंभीर समस्या की दस्तक हो सकती है।
इसी कारण, किसी भी शख्स को जुखाम का इलाज सही तरीके से कराना चाहिए ताकि उसे गले में खराश न हो।

फ्लू होना- 

गले में खराश होने की संभावना उन लोगों में अधिक रहती है, जो किसी तरह के फ्लू से पीड़ित है।
ऐसे लोगों को फ्लू का पूरा इलाज कराना चाहिए ताकि उसे गले में खराश होने की संभावना कम रहे।

इंफेक्शन होना- 

अक्सर, गले में खराश इंफेक्शन का नतीजा भी हो सकता है। हालांकि, इंफेक्शन का इलाज एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन करके संभव है। लेकिन फिर भी लोगों को खुद को किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचाने की कोशिश करनी चाहिए ताकि उनकी सेहत ज्यादा खराब न हो।

एलर्जी होना- 

गले की खराश एलर्जी से पीड़ित लोगों को भी हो सकती है। अत: ऐसे लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि उसे कोई गंभीर बीमारी न हो।


स्मॉग होना- 

जैसा कि हम सभी यह जानते हैं कि आज के दौर में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, ऐसे में इससे लोगों को काफी स्वास्थ संबंधी कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनमें गले में खराश भी शामिल है, जो कुछ समय के बाद गंभीर रूप ले सकती है। गला खराब होने जैसी समस्याएं आमतौर पर ज्यादातर सर्दी के दिनों में खट्टी या ठंडी चीजों को खाने से होती है।इसे ठीक करने के लिए कुछ घरेलू उपाय आपकी जरूर मदद कर सकते हैं। तो औ जानते है वे उपाय, जो खले की खराश से आपको निजात दिलाएंगे -




  • रात का समय गले को आराम देने का सबसे सही समय होता है।  रात को सोते समय एक गिलास दूध में आधी मात्रा में पानी मिलाकर पिएं। इससे खराब गला ठीक हो जाता है, इसके साथ ही गर्म हल्दी वाला दूध भी बहुत फायदेमंद होगा।
  • एक कप पानी में 4 से 5 कालीमिर्च एवं तुलसी की 5 पत्तियों के साथ थोड़ा सा अदरक को उबालकर काढ़ा बना लें और इस काढ़े को पिएं। इसे रात को सोते समय पीने पर लाभ होगा। इसके अलावा भोजन में आप साधारण चीजें ही खाएं तो बेहतर होगा।
  • गले में खराश होने पर गुनगुना पानी पिएं। गुनगुने पानी में सिरका डालकर गरारे करने से गले की खराश दूर होगी और गले का संक्रमण भी ठीक हो जाएगा। इसके अलावा गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करना एक अच्छा इलाज है। गले में खराश का इलाज करने का सबसे आसान तरीका गरारे करना है।
  • 4 पालक के पत्तों को पीसकर इसकी पट्टी बनाकर गले में बांधे और 15 से 20 मिनट तक इसे बांधे रखने के बाद खोल लें। इसके अलावा धनिया के दानों को पीसकर उसका पाउडर बनाएं और उसमें गुलाब जल मिलाकर गले पर लगाएं। इससे भी आराम होगा।
  • गले की खराश के लिए कालीमिर्च को पीसकर घी या बताशे के साथ चाटने से भी लाभ होता है। साथ ही कालीमिर्च को 2 बादाम के साथ पीसकर सेवन करने से गले के रोग दूर हो सकते हैं।

    किन चीज़ों का परहेज करना चाहिए? 

  • बिस्किट का सेवन न करना- ब्रैड के अलावा बिस्किट का सेवन भी नहीं करना चाहिए। ऐसे में गले में खराश से पीड़ित लोगों को बिस्किट या ब्रैड का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह उनकी गले में खराश को बढ़ा सकते हैं।
  • मसालेदार भोजन न करना- गले में खराश लोगों को अपने भोजन का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसे लोगों को मसालेदार भोजन का परहेज करना चाहिए क्योंकि यह उनकी सेहत को खराब कर सकता है।
  • खट्टे फल न खाना- मसालेदार भोजन के अलावा खट्टे फल भी नहीं खाने चाहिए। ऐसे फल गले में खटास को बढ़ाते हैं, जिसकी वजह से लोगों को काफी तकलीफ़ होती है।
  • ब्रैड न खाना- गले में खराश होने पर ब्रैड भी नहीं खाने चाहिए क्योंकि ये कुरकुरे होते हैं, जिन्हें निगलने में परेशानी होती है।इसके अलावा, ब्रैड गले में खराश को बढ़ा भी सकते हैं इसलिए जितना हो सके ब्रैड के सेवन से बचना चाहिए।
  • शराब न पीना- यदि गले में खराश से पीड़ित लोगों को शराब पीना का शौक है, तो उन्हें कुछ समय के लिए शराब नहीं पीनी चाहिए। शराब गले में खराश को गंभीर स्तर तक पहुंचा सकती है, जिसकी वजह से गले में खराश से पीड़ित लोगों की सेहत खराब हो सकती है।

किस तरह का भोजन करना चाहिए? 

जितना यह जानना कि गले में खराश में परहेज युक्त चीज़ों के बारे में जानना जरूरी है उतना ही यह भी जानना जरूरी है कि गले में खराश में किस तरह का भोजन करना सही है। गले में खराश से पीड़ित लोगों को कुछ भी खाने या पीने में परेशानी होती है, ऐसे में उन्हें सही खान-पान की जानकारी होना काफी जरूरी बन जाता है।
अत: यदि किसी व्यक्ति को गले में खराश है, तो यह इन 5 तरह के भोजन का सेवन कर सकता है-
गर्म या अच्छे से पक्का हुआ पास्ता खाना- गले में खराश से पीड़ित व्यक्ति को गर्म या अच्छे से पक्का हुआ भोजन ही करना चाहिए।

दलिया खाना- 

आमतौर पर, गले में खराश होने पर हल्का भोजन ही करना चाहिए। इस स्थिति में दलिया, किचड़ी इत्यादि करना लाभदायक साबित हो सकता है।

मैश्ड पटेटो खाना- 

गले में खराश से पीड़ित लोग मैश्ड पटेटो भी खा सकते हैं। इस प्रकार, वे खिचड़ी या दलिया के स्थान पर मैश्ड पटेटो खाकर इस बीमारी से जल्दी से ठीक हो सकते हैं।

दूध पीना- 

खिचड़ी, दलिया, मैश्ड पटेटो के अलावा गले में खराश से पीड़ित व्यक्ति दूध भी पी सकता है।
दूध गर्म होने के साथ-साथ निगलने में भी आसान होता है, जो गले में खराश को जल्दी ठीक करता है।

पॉप्सिकल खाना- 

गले में खराश में पॉप्सिकल भी लाभदायक साबित हो सकता है।
अत: गले में खराश से पीड़ित लोग पॉप्सिकल खाकर गले में खराश से राहत पा सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

भगवत गीता

​ भागवत गीता की सही होती बातें ​  ​ गीता  में लिखी ये 10 भयंकर बातें कलयुग में हो रही हैं सच,... ​    1.ततश्चानुदिनं धर्मः सत्यं शौचं क्षमा दया । कालेन बलिना राजन् नङ्‌क्ष्यत्यायुर्बलं स्मृतिः ॥   इस श्लोक का अर्थ है कि ​ कलयुग में धर्म, स्वच्छता, सत्यवादिता, स्मृति, शारीरक शक्ति, दया भाव और जीवन की अवधि दिन-ब-दिन घटती जाएगी. ​   2.वित्तमेव कलौ नॄणां जन्माचारगुणोदयः । धर्मन्याय व्यवस्थायां कारणं बलमेव हि ॥   इस गीता के श्लोक का अर्थ है की ​ कलयुग में वही व्यक्ति गुणी माना जायेगा जिसके पास ज्यादा धन है. न्याय और कानून सिर्फ एक शक्ति के आधार पे होगा ! ​      3.  दाम्पत्येऽभिरुचि  र्हेतुः मायैव  व्यावहारिके । स्त्रीत्वे  पुंस्त्वे च हि रतिः विप्रत्वे सूत्रमेव हि ॥   इस श्लोक का अर्थ है कि ​ कलयुग में स्त्री-पुरुष बिना विवाह के केवल रूचि के अनुसार ही रहेंगे. ​ ​ व्यापार की सफलता के लिए मनुष्य छल करेगा और ब्राह्मण सिर्फ नाम के होंगे. ​   4. लिङ्‌गं एवाश्रमख्यातौ अन्य...

जन आधार कार्ड योजना

दोस्तों जैसा कि आप जानते होंगे राजस्थान में 2014 से भामाशाह कार्ड योजना कार्य कर रही है | यह योजना पिछली वसुंधरा सरकार की ओर से शुरू की गई थी | हाल ही में सत्ता में आई गहलोत सरकार भामाशाह कार्ड योजना को बंद कर कर 1 अप्रैल 2020 से जन आधार कार्ड योजना की शुरुआत की है | इस लेख में आपको जन आधार कार्ड योजना की पूर्ण जानकारी देने की कोशिश की गई है साथ ही साथ पंजीयन रजिस्ट्रेशन की उपलब्ध जानकारी भी दी गई है अगर आप राजस्थान के रहने वाले हैं और भामाशाह कार्ड का उपयोग करते हैं आपको इस लेख को अवश्य पढ़ना चाहिए | जन आधार कार्ड योजना  दोस्तों! गहलोत सरकार ने 11 दिसंबर 2019 को हुई कैबिनेट मीटिंग में भामाशाह योजना को बंद करने का निर्णय किया है अब इसके भामाशाह योजना के स्थान पर नई योजना नाम जन आधार कार्ड योजना रखा गया है शुरू की गई। जैसा कि आप जानते हैं इससे पहले राज्य में बीजेपी सरकार थी जिसकी मुखिया वसुंधरा राजे थी | 15 अगस्त 2014 से राज्य में भामाशाह योजना चल रही थी जिसके माध्यम से तरह-तरह की योजनाओं का लाभ दिया जाता था | इसके लिए लोगों को भामाशाह कार्ड भी बांटे गए ...