Skip to main content

स्वास्थ्य क्रांति

स्वास्थ्य क्रांति :
(Health Revolution ) पॉल ज़ेन पिल्जर (Book Summary )


Greenhouse, Organic, Farming, Hydroponic
















अगले ट्रिलियन डॉलर उद्योग में अपनी किस्मत कैसे चमकाए। 


1. औद्योगिक युग (Industrial Era ) :  ऑटोमोबाइल उद्योग (हेनरी फोर्ड - 1908 ) > 
2. कंप्यूटर युग (Information Era ) : IBM पर्सनल कंप्यूटर (1981) >
3. स्वास्थ्य युग (Health Era) : बीमारी उद्योग, स्वास्थ्य उद्योग (1991 के बाद )


1 . बीमारी उद्योग ( Sickness Industry)


जैसे अस्पताल, नर्सिंग होम, डॉक्टर, नर्स, रेडियोग्राफी, एक्स-रे व अन्य परीक्षण टेस्ट पैथोलॉजिकल लैबोरेट्री इत्यादि। बीमारी का व्यवसाय विशाल स्वरूप के बावजूद कोई इसका ग्राहक नहीं बनना चाहता। इसके ग्राहक सकते हैं जब बीमार होते हैं या गंभीर रोग के शिकार होते हैं जैसे रोग मधुमेह, कैंसर आदि। पिछले दो-तीन दशकों से उन्नत कृषि के लिए कीटनाशकों व रासायनिक खाद के प्रयोग प्रोस्टेड फूड में आर्टिफिशियल कलर, प्रिजर्वेटिव में मिलावट, फास्ट फूड, जंक फूड की लोकप्रियता, वायु-ध्वनि व जल प्रदूषण, व कम परिश्रम वाली जीवनशैली की वजह से बीमारियां तेजी से बढ़ रही है व तेजी से इस उद्योग का विस्तार हुआ है। बीमारी के बढ़ते इलाज के व्यय को देखते हुए स्वास्थ्य बीमा सेवा का भी तेजी से विकास हुआ है।

Air Pollution, Global Warming, Mask




2. स्वास्थ्य उद्योग (Wellness Industry)

स्वास्थ्य व्यवसाय प्रोएक्टिव है। लोग बेहतर महसूस करने के लिए, बढ़ती उम्र का असर धीमा करने के लिए या किसी भी बीमारी को शुरुआती दौर में ही खत्म करने के लिए और बीमारी उद्योग के ग्राहक बनने से बचने के लिए इसके ग्राहक बनना पसंद करते हैं। जैसे फिटनेस क्लब जीम, आरो एक्वागार्ड का जल, ऑर्गेनिक फल, सब्जियां, रसायन व कीटनाशकों से मुक्त विटामिन व खाद्य संपूरक फूड सप्लीमेंट आदि ।

पिछले 10 -15 वर्षों में बाजार में घी, तेल, बिस्किट व अन्य खाद्य पदार्थों में केलोस्ट्रोल, फेट मुक्त न्यूट्रिशन के साथ नई नई ब्रांड की शुरुआत हुई है जो स्वास्थ्य उद्योग में क्रांति की परिचायक है। 

अतीत में टीको और एंटीबायोटिक्स तकनीक द्वारा कई बीमारियां जैसे चेचक, टीवी, पोलियो, टाइफाइड के बचाव विकसित कर लिए गए हैं । आज कोरोना काल में कोविड-19 तैयार करने व परीक्षण करके शीघ्र से शीघ्र इस महामारी की रोकथाम के लिए प्रयास जारी है । 




आज प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ, उत्साही, युवा दिखना चाहता है। बाह्य व आंतरिक दोनों तरफ से ।

स्वास्थ्य का मूल मंत्र है -

Prevention is Better than Cure 
Health is Wealth 

Only those will service who are Fit and Healthy with Good Immunity. 

आज अधिकांश युवा वर्ग स्वास्थ्य सेवा उद्योग में काम कर रहे हैं। यह बीमारियों को रोकने की बजाय लक्षण का इलाज करने में लगे हैं । ऐसा इसलिए है क्योंकि मेडिकल कंपनियों के लिए ऐसे उत्पादों पर शोध करना और उन्हें विकसित करना अधिक फायदे का सौदा है जिनसे जीवन भर के उपभोक्ता बने । साथ-साथ स्वास्थ्य बीमा उद्योग भी चलता रहे ।



भविष्य की सम्भावनाये : 

आने वाले समय में मुंह में पाए जाने वाले थोड़े से अंश (लार) से किसी व्यक्ति का डीएनए परीक्षण संभव है और यह पता लगाया जा सकता है कि उसके भीतर किसी खास बीमारी के पनपने की आशंका तो नहीं। इस जानकारी का उपयोग कर एक स्वास्थ्य उद्यमी खास किस्म के व्यायाम, विटामिन भोजन और अतिरिक्त पूरक पदार्थ आधारित थेरिपी का विकास कर सकता है । इस तरह किसी व्यक्ति के जीवन की गुणवत्ता और उन दोनों में वृद्धि कर सकता है । यह भी संभावना है कि आने वाले समय में हम बुढ़ापे के जिम्मेदार जेनेटिक कोड को तोड़ दें। एक बार इसमें सफलता मिलने के बाद स्वास्थ्य उद्योग से संबंधित उत्पादों व सेवाओं के वितरण में सबसे आगे होगा। तेजी से विकसित होती तकनीकी के कारण उत्पादन लागत लगातार कम होती जा रही है व साथ-साथ नए नए अनुसंधान शोध के कारण नए नए उत्पाद और सेवाएं बाजार में आ रहे हैं। 


Dna, Genetic Material, Helix, Proteins



अतः स्वास्थ्य जगत में नियमित व अधिक लाभ वे लोग लेंगे जो उत्पाद के बजाय वितरण प्रणाली से जुड़े हुए हैं हाल ही में वितरण प्रणाली भौतिक वितरण से बदलकर बौद्धिक यानी की जानकारी वितरण में तब्दील हो गई है।

विस्तृत उद्योग की पांच विशेषताएं 

  • सामर्थ्य :  हर व्यक्ति के बजट में हो या EMI या लोन द्वारा ले सके । 
  • मजबूत पैर  : जो एक बार अपनाए जाने के बाद प्रत्येक आम आदमी भी लेना चाहेगा।
  • खपत निरंतर खपत : जिसकी बिक्री निरंतर होती रही व मांग बानी रहे।
  • सार्वभौमिक मांग : जिसे हर कोई खरीदना चाहे। 
  • शीघ्र खपत : जो समय और ऊर्जा बचाने में सहायक हो ।

Comments

Popular posts from this blog

गले की खराश होने के कारण और समाधान, आजमाए ये उपाय

गले में खराश के क्या कारण हैं? गले में खराश की समस्या कई सारे कारणों से हो सकती है, जिनमें से मुख्य कारण निम्नलिखित हैं- जुखाम होना-  गले में खराश का सामान्य कारण जुखाम होना है। अक्सर, लोग जुखाम के लिए कोई इलाज नहीं कराते हैं क्योंकि वे इसे सामान्य समस्या समझते हैं, लेकिन कई बार यह किसी गंभीर समस्या की दस्तक हो सकती है। इसी कारण, किसी भी शख्स को जुखाम का इलाज सही तरीके से कराना चाहिए ताकि उसे गले में खराश न हो। फ्लू होना-  गले में खराश होने की संभावना उन लोगों में अधिक रहती है, जो किसी तरह के फ्लू से पीड़ित है। ऐसे लोगों को फ्लू का पूरा इलाज कराना चाहिए ताकि उसे गले में खराश होने की संभावना कम रहे। इंफेक्शन होना-  अक्सर, गले में खराश इंफेक्शन का नतीजा भी हो सकता है। हालांकि, इंफेक्शन का इलाज एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन करके संभव है। लेकिन फिर भी लोगों को खुद को किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचाने की कोशिश करनी चाहिए ताकि उनकी सेहत ज्यादा खराब न हो। एलर्जी होना-  गले की खराश एलर्जी से पीड़ित लोगों को भी हो सकती है। अत: ऐसे लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहि...

भगवत गीता

​ भागवत गीता की सही होती बातें ​  ​ गीता  में लिखी ये 10 भयंकर बातें कलयुग में हो रही हैं सच,... ​    1.ततश्चानुदिनं धर्मः सत्यं शौचं क्षमा दया । कालेन बलिना राजन् नङ्‌क्ष्यत्यायुर्बलं स्मृतिः ॥   इस श्लोक का अर्थ है कि ​ कलयुग में धर्म, स्वच्छता, सत्यवादिता, स्मृति, शारीरक शक्ति, दया भाव और जीवन की अवधि दिन-ब-दिन घटती जाएगी. ​   2.वित्तमेव कलौ नॄणां जन्माचारगुणोदयः । धर्मन्याय व्यवस्थायां कारणं बलमेव हि ॥   इस गीता के श्लोक का अर्थ है की ​ कलयुग में वही व्यक्ति गुणी माना जायेगा जिसके पास ज्यादा धन है. न्याय और कानून सिर्फ एक शक्ति के आधार पे होगा ! ​      3.  दाम्पत्येऽभिरुचि  र्हेतुः मायैव  व्यावहारिके । स्त्रीत्वे  पुंस्त्वे च हि रतिः विप्रत्वे सूत्रमेव हि ॥   इस श्लोक का अर्थ है कि ​ कलयुग में स्त्री-पुरुष बिना विवाह के केवल रूचि के अनुसार ही रहेंगे. ​ ​ व्यापार की सफलता के लिए मनुष्य छल करेगा और ब्राह्मण सिर्फ नाम के होंगे. ​   4. लिङ्‌गं एवाश्रमख्यातौ अन्य...

जन आधार कार्ड योजना

दोस्तों जैसा कि आप जानते होंगे राजस्थान में 2014 से भामाशाह कार्ड योजना कार्य कर रही है | यह योजना पिछली वसुंधरा सरकार की ओर से शुरू की गई थी | हाल ही में सत्ता में आई गहलोत सरकार भामाशाह कार्ड योजना को बंद कर कर 1 अप्रैल 2020 से जन आधार कार्ड योजना की शुरुआत की है | इस लेख में आपको जन आधार कार्ड योजना की पूर्ण जानकारी देने की कोशिश की गई है साथ ही साथ पंजीयन रजिस्ट्रेशन की उपलब्ध जानकारी भी दी गई है अगर आप राजस्थान के रहने वाले हैं और भामाशाह कार्ड का उपयोग करते हैं आपको इस लेख को अवश्य पढ़ना चाहिए | जन आधार कार्ड योजना  दोस्तों! गहलोत सरकार ने 11 दिसंबर 2019 को हुई कैबिनेट मीटिंग में भामाशाह योजना को बंद करने का निर्णय किया है अब इसके भामाशाह योजना के स्थान पर नई योजना नाम जन आधार कार्ड योजना रखा गया है शुरू की गई। जैसा कि आप जानते हैं इससे पहले राज्य में बीजेपी सरकार थी जिसकी मुखिया वसुंधरा राजे थी | 15 अगस्त 2014 से राज्य में भामाशाह योजना चल रही थी जिसके माध्यम से तरह-तरह की योजनाओं का लाभ दिया जाता था | इसके लिए लोगों को भामाशाह कार्ड भी बांटे गए ...