Skip to main content

अंक ज्योतिष सम्पूर्ण जानकारी भाग - 1

अंक ज्योतिष क्या है




अंक ज्योतिष एक बहुत ही सरल विद्या है, जिसके द्वारा हम खुद के और लोगों के विषय में एवं भविष्य को जानने का प्रयास कर सकते है। इसमें अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, कार्य रुचि, लाभ हानि, जीवन के विषय इत्यादि की जानकारी पाई जा सकती है । 
अंक ज्योतिष को अंक विद्या या अंक शास्त्र और संख्या शास्त्र इत्यादि के नाम से भी जाना जाता है। अंक शास्त्र में नौ ग्रहों सूर्य, चन्द्र, गुरू, यूरेनस, बुध, शुक्र, वरूण, शनि और मंगल को आधार बनाकर उनकी विशेषताओं के आधार पर गणना की जाती है। 


अंक ज्योतिष का इतिहास


अंक ज्योतिष का इतिहास 10,000 साल से भी पुराना है। प्राचीन मिस्र, बेबिलोन और ग्रीस में इनकी जडों का पनपना आरंभ हुआ तथा पाइथागोरस के कार्यों द्वारा इन्हें प्रमुखता प्राप्त हुई। कोई भी दिन अंकों के बिना नहीं बीतता है, मिस्र के महान गणित शास्त्र पायथागोरस ने अंकों की महत्ता के विषय में इस तथ्य का अनुमोदन किया कि “ Number rules the universe’’ अर्थात अंक ब्रह्मांड पर राज करते हैं।

अंक अर्थात् नंबर (Number) और इस शास्त्र को अंग्रेजी में Numerology कहते हैं। इस शास्त्र के समान ही मिलता जुलता दूसरा आंकड़ा शास्त्र (Statistics) भी है, जिसमें तथ्यों, घटनाओं, गुणधर्मों आदि अंकों की जानकारी एकत्र करके उसका वैज्ञानिक और गणित के रूप में उपयोग किया जाता है. परंतु यह अंकशास्त्र (Statistics) अपने अंकशास्त्र ज्योतिष से बिल्कुल अलग है।

अति प्राचीन समय में अंकशास्त्र या संख्याशास्त्र का ज्ञान हिन्दुओं, ग्रीकों, खाल्डीओं, हिब्रुओं, इजिप्ट वासियों और चीनी लोगों को था। अपने देश के प्रश्न विचार, स्वरोदम शास्त्र आदि प्राचीन ग्रंथों में अंकशास्त्र का अच्छा उपयोग हुआ है। अंकशास्त्र की व्याख्या देना बहुत ही कठिन है। इसके विषय में वोल्टर बी ग्रिब्सन द्वारा दी गई व्याख्या याद रखने जैसी है। ‘गणित शास्त्र के मूलभूत सिद्धांतों का मनुष्य के भौतिक अस्तित्व (या भौतिकी उत्कर्ष) के लिए होने वाला व्यवहारिक उपयोग ही अंकशास्त्र है’।

अंकशास्त्रियों का मानना है कि अंकशास्त्र का प्रारंभ हिब्रू मूलाक्षरों से हुआ है। जो कि हिब्रू लोगों का विषय रहा है। साथ ही इजिप्ट की जीप्सी जनजाति ने भी इस शास्त्र को विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।




हिब्रू में ‘बाईस’ मूलाक्षर हैं और प्रत्येक अक्षर को क्रम अनुसार एक से बाईस अंक दिए गए हैं। हिब्रू लोग अक्षरों के स्थान पर अंक और अंकों के स्थान पर अक्षरों का उपयोग करते थे। अक्षरों और अंकों के अधिपतियों के आधार पर अलग-अलग राशियों तथा ग्रहों को निश्चित किया गया था। अत: हिब्रू लोगों के समय से ही अक्षरों, अंकों, राशियों और ग्रहों के मध्य संबंध स्थापित हुआ मान सकते हैं और यह संबंध ही अंकशास्त्र के आधार रूप हैं।

अंक शास्त्र में प्रत्येक ग्रह के लिए 1 से लेकर 9 तक एक अंक निर्धारित किया गया है, जो इस बात पर निर्भर करता है कि कौन से अंक पर किस ग्रह का असर होता है और यही नौ ग्रह मनुष्य के जीवन पर अपना प्रभाव डालते हैं। जन्म के समय ग्रहों की जो स्थिति होती है, उसी के अनुसार उस व्यक्ति का व्यक्तित्व निर्धारित हो जाता है। इसलिए, जन्म के पश्चात व्यक्ति पर उसी अंक का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है, जो कि व्यक्ति का स्वामी होता है। यदि एक व्यक्ति का अंक किसी दूसरे व्यक्ति के अंक के साथ मेल खा रहा हो तो दोनों व्यक्तियों के मध्य एक अच्छा संबंध बनता है।

अंक ज्योतिष शास्त्र में क, ख, ग, घ के अक्षरों और अंकों पर विचार किया जाता है। प्रत्येक अक्षर का एक अलग अंक निर्धारित होता है।व्यक्ति के नाम के अक्षर अंग्रेजी में लिखकर प्रत्येक अक्षर की अंक गणना करके नाम का नामांक प्राप्त कि जाती है तथा जन्म तारीख, माह एवं वर्ष के अंकों का योग करके भाग्यांक प्राप्त किया जाता है तथा इसके द्वारा भविष्यवाणी की जाती है यह बहूत ही सरल है।

Comments

Popular posts from this blog

गले की खराश होने के कारण और समाधान, आजमाए ये उपाय

गले में खराश के क्या कारण हैं? गले में खराश की समस्या कई सारे कारणों से हो सकती है, जिनमें से मुख्य कारण निम्नलिखित हैं- जुखाम होना-  गले में खराश का सामान्य कारण जुखाम होना है। अक्सर, लोग जुखाम के लिए कोई इलाज नहीं कराते हैं क्योंकि वे इसे सामान्य समस्या समझते हैं, लेकिन कई बार यह किसी गंभीर समस्या की दस्तक हो सकती है। इसी कारण, किसी भी शख्स को जुखाम का इलाज सही तरीके से कराना चाहिए ताकि उसे गले में खराश न हो। फ्लू होना-  गले में खराश होने की संभावना उन लोगों में अधिक रहती है, जो किसी तरह के फ्लू से पीड़ित है। ऐसे लोगों को फ्लू का पूरा इलाज कराना चाहिए ताकि उसे गले में खराश होने की संभावना कम रहे। इंफेक्शन होना-  अक्सर, गले में खराश इंफेक्शन का नतीजा भी हो सकता है। हालांकि, इंफेक्शन का इलाज एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन करके संभव है। लेकिन फिर भी लोगों को खुद को किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचाने की कोशिश करनी चाहिए ताकि उनकी सेहत ज्यादा खराब न हो। एलर्जी होना-  गले की खराश एलर्जी से पीड़ित लोगों को भी हो सकती है। अत: ऐसे लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहि...

भगवत गीता

​ भागवत गीता की सही होती बातें ​  ​ गीता  में लिखी ये 10 भयंकर बातें कलयुग में हो रही हैं सच,... ​    1.ततश्चानुदिनं धर्मः सत्यं शौचं क्षमा दया । कालेन बलिना राजन् नङ्‌क्ष्यत्यायुर्बलं स्मृतिः ॥   इस श्लोक का अर्थ है कि ​ कलयुग में धर्म, स्वच्छता, सत्यवादिता, स्मृति, शारीरक शक्ति, दया भाव और जीवन की अवधि दिन-ब-दिन घटती जाएगी. ​   2.वित्तमेव कलौ नॄणां जन्माचारगुणोदयः । धर्मन्याय व्यवस्थायां कारणं बलमेव हि ॥   इस गीता के श्लोक का अर्थ है की ​ कलयुग में वही व्यक्ति गुणी माना जायेगा जिसके पास ज्यादा धन है. न्याय और कानून सिर्फ एक शक्ति के आधार पे होगा ! ​      3.  दाम्पत्येऽभिरुचि  र्हेतुः मायैव  व्यावहारिके । स्त्रीत्वे  पुंस्त्वे च हि रतिः विप्रत्वे सूत्रमेव हि ॥   इस श्लोक का अर्थ है कि ​ कलयुग में स्त्री-पुरुष बिना विवाह के केवल रूचि के अनुसार ही रहेंगे. ​ ​ व्यापार की सफलता के लिए मनुष्य छल करेगा और ब्राह्मण सिर्फ नाम के होंगे. ​   4. लिङ्‌गं एवाश्रमख्यातौ अन्य...

जन आधार कार्ड योजना

दोस्तों जैसा कि आप जानते होंगे राजस्थान में 2014 से भामाशाह कार्ड योजना कार्य कर रही है | यह योजना पिछली वसुंधरा सरकार की ओर से शुरू की गई थी | हाल ही में सत्ता में आई गहलोत सरकार भामाशाह कार्ड योजना को बंद कर कर 1 अप्रैल 2020 से जन आधार कार्ड योजना की शुरुआत की है | इस लेख में आपको जन आधार कार्ड योजना की पूर्ण जानकारी देने की कोशिश की गई है साथ ही साथ पंजीयन रजिस्ट्रेशन की उपलब्ध जानकारी भी दी गई है अगर आप राजस्थान के रहने वाले हैं और भामाशाह कार्ड का उपयोग करते हैं आपको इस लेख को अवश्य पढ़ना चाहिए | जन आधार कार्ड योजना  दोस्तों! गहलोत सरकार ने 11 दिसंबर 2019 को हुई कैबिनेट मीटिंग में भामाशाह योजना को बंद करने का निर्णय किया है अब इसके भामाशाह योजना के स्थान पर नई योजना नाम जन आधार कार्ड योजना रखा गया है शुरू की गई। जैसा कि आप जानते हैं इससे पहले राज्य में बीजेपी सरकार थी जिसकी मुखिया वसुंधरा राजे थी | 15 अगस्त 2014 से राज्य में भामाशाह योजना चल रही थी जिसके माध्यम से तरह-तरह की योजनाओं का लाभ दिया जाता था | इसके लिए लोगों को भामाशाह कार्ड भी बांटे गए ...