राजस्थान सरकार की इस योजना के जरिये श्रमिकों को लॉक-डाउन की स्थिति में 2500 रूपये की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में दी जा रही है। ध्यान रहे यह राशि एकमुश्त राशि नहीं है यह आपको दो किश्तों के माध्यम से मिलेगी। सरकार द्वारा कोरोना महामारी के कारण पूरी तरह लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए इस विषम परिस्थिति में निम्न श्रेणी के जरूरतमंद परिवारों को राशि रु. 2500 /- (1000 /- व 1500 /-) प्रत्येक परिवार को एक बार सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। जिससे कुछ मदद हो सके इसके लिए निम्न योग्यता होनी चाहिए।
- बीपीएल, स्टेट बीपीएल एवं अंत्योदय योजना के अंतर्गत आने वाले परिवार जिनके किसी भी सदस्य को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा हो।
- पंजीकृत निर्माण श्रमिक हो जो प्रथम श्रेणी में सम्मिलित ना हो।
- स्ट्रीट वेंडर जो उपरोक्त दो श्रेणियों में सम्मिलित ना हो।
- चौथा अन्य श्रमिक, रिक्शा चालक, निराश्रित तथा अन्य जरूरतमंद जरूरतमंद परिवार
इस योजना को इंग्लिश में “Rajasthan Ex-Gratia Yojana” कहा जा रहा है | आप नाम को लेकर किसी दुविधा में न रहें।
किन लोगों की मिलेगी अनुग्रह योजना के माध्यम से रुपये की सहायता राशि
Rajasthan Ex–Gratia Payment Yojana के तहत प्रदेश के लाखों लोगो को लाभ मिल रहा है | अशोक गेहलोत सरकार का यह सराहनीय कदम है |
- इस योजना का सीधा लाभ उन दैनिक मजदूरों को दिया जा रहा है जो, लॉक-डाउन की स्थिति में अपना काम नहीं कर पा रहे हैं और जिसके कारण उन्हें अपना घर चलने में मुश्किल आ रही है |
- केवल BPL राशन कार्ड धारकों ही लाभ दिया जा रहा है।
- जॉब कार्ड व श्रमिक कार्ड धारक भी इस योजना के पात्र हैं
- अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों को भी अनुग्रह योजना का फायदा मिलेगा
Rajasthan Ex–Gratia Payment Yojana के तहत प्रदेश के लाखों लोगो को लाभ मिल रहा है | अशोक गेहलोत सरकार का यह सराहनीय कदम है |
राजस्थान कोविड-19 अनुग्रह योजना । Rs. 2500 भुगतान राशि, किश्त पेमेंट स्तिथि ऑनलाइन कैसे देखें
सीधे बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में राशि सीधे भेजी जा रही है | लाभार्थियों को जानकारी देने के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सहायता राशि यानी पेमेंट या भुगतान किश्त की जानकारी ऑनलाइन दी जा रही है | अब आप भी जान सकते है की आपकी सहायता राशि जारी हुई या नहीं।
अनुग्रह योजना के अंतर्गत जारी हो चुकी है 1000 रुपये की पहली किश्त व 1500 रूपए की दूसरी क़िस्त
आपकी जानकारी के लिए बता दें की की पहली किश्त व दूसरी क़िस्त लाभार्थियों के खाते में डाली जा चुकी है | अभी तक आपके खाते में यह राशि आ चुकी होगी | वेरीफाई करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया का सहारा लें,
राजस्थान कोरोना/COVID 19 सहायता राशि की पहली लिस्ट
आप दिए गए चरणों का पालन करने राजस्थान अनुग्रह भुगतान योजना (1 Installment) पहली किस्त देख सकते हैं।
जन सूचना पोर्टल राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट जाएँ

सबसे पहले 1 नंबर पर दिए गए “कोविड-19” सेक्शन पर क्लिक करें।
नए पेज पर “कोविड-19 अनुग्रह राशि भुगतान-I (1000 रुपये की किस्त)” विकल्प पर क्लिक करें, जिसके बाद नया पेज खुलेगा जो इस तरह दिखेगा।
अब मांगी गयी जानकारी जैसे जिला, नगर निकाय, ब्लॉक आदि का चुनाव करें और खोजें बटन पर क्लिक करें और इमेज कोड डाले।
अब अपने वार्ड के अनुसार अपनी लिस्ट का चुनाव करे "अधिक जानकारी " पर क्लीक करे।
जिससे इस तरह लिस्ट आ जायगी और आप अपना नाम ढूंढ सकते है।
इसी तरीके से वापस Back जाकर आप अनुग्रह भुगतान की दूसरी किश्त की स्तिथि और लाभार्थियों के नाम ऑनलाइन देख सकते है।
इसी तरह आप यहाँ ये भी देख सकते है की आपको राशन नॉन एनएफएसए राशन वितरण Non NFSA Ration Distribution के तहत राशन मिला राशन मिला या नहीं।
दोस्तों आपको हमारी ये जानकारी पसंद आई हो तो कृपया अपने सभी दोस्तों, रिश्तेदारो के Share जरूर करे और हमें बताये की आप और कोनसी योजना के बारे में जानना चाहते है ताकि हम आपकी उसके बारे में पूरी जानकारी दे पाए।
धन्यवाद

Comments
Post a Comment