
ब्लड प्रेशर और मधुमेह आज के समय की कुछ ऐसी बीमारियां है जो हर दूसरे व्यक्ति को अपनी चपेट में लिए हुए है। 30 वर्ष का युवा हो या 60 वर्ष का वृद्ध सभी इन बिमारियों से परेशान दिखाई पड़ते है। ये कुछ ऐसी बीमारियां है जो एक बार यदि व्यक्ति को अपने चपेट में ले लें तो जिंदगी भर इससे पीछा नहीं छुड़ा पाता। इसीलिए तो हाई बीपी और मधुमेह के रोगियों को जिंदगी भर इस बीमारी का दवा खानी पड़ती है।
बीपी की समस्या को तो व्यक्ति फिर भी झेल लेता है लेकिन मधुमेह में सिर्फ दवाओं का सेवन ही नहीं होता इसके अलावा खान पान और जीवनशैली में भी बहुत से बदलाव और परहेज करने होते है। इस बीमारी में व्यक्ति के शरीर में इन्सुलिन की मात्रा कम हो जाती है जिसकी पूर्ति इंजेक्शन या दवाओं के द्वारा की जाती है।
डायबिटीज में क्या-क्या खाएं
शुगर को नियंत्रित करने के लिए लोग बहुत सी अंग्रेजी दवाओं का प्रयोग करते है लेकिन क्या आप जानते है की घरेलू उपायों और कुछ आयुर्वेदिक दवाओं के द्वारा भी आप इस समस्या का निदान कर सकते है। लेकिन बीमारी के उपचार के साथ-साथ खान पान में भी कुछ विशेष परहेज करने होते है। जिनके बारे में सभी को ज्ञात नहीं होता। इसीलिए आज हम आपको मधुमेह में किन चीजों को खाना चाहिए और किन को नहीं इस बारे में बताने जा रहे है। ताकि आप इस इनके बारे में अच्छे से जान सके। तो आइये जानते है शुगर पेशेंट्स के लिए कौन सी डाइट परफेक्ट रहती है?
- सब्जियां
शुगर के मरीज को सब्जियों में मेथी, पालक, करेला, बथुआ, सरसों का साग, कददू, ककड़ी, तोरई, टिंडा, शिमला मिर्च, भिंडी, सेम, शलगम, खीरा, ग्वार की फली, चने का साग, सोया का साग, गाजर आदि का सेवन कर सकते है। क्योंकि ये सभी सब्जियां और इसके साथ-साथ लहसुन शरीर में ग्लूकोज़ के लेवल को कम करने में मदद करता है।
- मसालें
मेथी, लहसुन और दालचीनी कुछ ऐसे मसालें है जो शरीर में ग्लूकोज़ के लेवल को कम करते है जबकि गुड़ इसे बढ़ाने का काम करता है। एलोवेरा जूस और जेल भी इसके लिए अच्छा है। ग्रीन टी शरीर में ग्लूकोज़ को सोखने की क्षमता बढ़ाती है।
- घी / तेल
अपने खाने में अलसी, सोयाबीन, सरसों, सूरजमुखी के तेल का प्रयोग करें। सूरजमुखी और कॉर्न आयल को सरसों के तेल में मिलाकर प्रयोग करें। पर ध्यान रहे पुरे दिन में 15 से 20 ग्राम (3 से 4 चम्मच) से अधिक न लें। महीने भर के लिए 1/2 आयल पर्याप्त है।
फाइबर और ओमेगा एसिड की मात्रा
बिना पोलिश किये हुए ब्राउन राइस, छिलके वाली डालें, चोकर मिले हुए आटे का ही सेवन करें। इसके साथ सोयाबीन, साबुत चना, राजमा, लोभिया आदि का भी प्रयोग किया जा सकता है। अपने नियमित नाश्ते में स्प्राउट्स भी सम्मिलित करें। ब्राउन ब्रेड, ओट्स, दलिया आदि खा सकते है। पुरे दिन में 4 से 5 कटोरी सब्जियां सलाद के रूप में खाएं।
- जूस
आप करेला, गाजर, पालक, लौकी, शलगम, पता गोभी आदि सब्जियों का फ्रेश जूस निकालकर पी सकते हैं। इस समस्या में फलों के रस के सेवन की मनाही की जाती है क्योंकि इनमे शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है। अगर पीना ही है तो बिना चीनी का दिन भर में आधा ग्लास जूस का ही सेवन करें।
- फल
जामुन आपके लिए ही बने है। इसके अलावा आंवला, नींबू, संतरा, टमाटर, पपीता, खरबूजा, नाशपाती, आदि भी आप खा सकते है। अमरुद, स्ट्रॉबेरी, मौसमी, माल्टा, अंजीर, सिंघाड़ा भी आप खा सकते है। लेकिन ध्यान रहे दिन भर में केवल 150 ग्राम फल का ही सेवन करें। और इन्हे भोजन के साथ नहीं बल्कि उससे बहुत पहले या बहुत बाद लें जिससे शुगर का लेवल बढे नहीं।
- नॉन वेज
तंदूरी या उबले हुए मुर्गे का मीट और मछली को उबालकर या भून कर खा सकते है। दिनभर में 1 या 2 अंडे खा सकते है। लेकिन इस बिमारी में शाकाहारी होना ही अच्छा रहता है।
- दूध या उससे बनी चीजें -
लो फैट वाला दूध, दही, पनीर आदि का सेवन कर सकते है। डबल टोंड दूध आपके लिए अच्छा है, दिन भर में 2 कप चाय पी सकते है लेकिन बिना चीनी वाली। नमकीन लस्सी या छाछ का सेवन भी आप कर सकते है।
शुगर के मरीज को क्या-क्या नहीं खाना चाहिए?
- अन्य चीजें
मैदा, सफ़ेद चावल, शराब, बियर आदि आपके लिए नहीं है। आपको भूलकर भी इनका सेवन नहीं करना चाहिए। बोर्नविटा, हॉर्लिक्स, बूस्ट, माल्टोवा, प्रोटीनेक्स आदि का भी आप सेवन नहीं कर सकते।
- मीठे पदार्थ
इस बारे में आपको विस्तार से बताने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि मधुमेह के रोगियों को मीठी चीजों से दूर रहने के लिए ही कहा जाता है। लेकिन जानकारी के लिए बता दें, चीनी, गुड़, मिठाई, टॉफ़ी, चॉकलेट, आइसक्रीम आदि का सेवन आप नहीं करें।
- फल
सेब, केला, चीकू, आम, शहतूत, तरबूज, लीची, शरीफा, चेरी, अंगूर, अनानास और गन्ना आदि का सेवन डायबिटीज के मरीजों को नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें मीठे की मात्रा बहुत अधिक होती है जो आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है।
सब्जियां
आलू, अरबी, शकरगंद और कचालू जैसी स्टार्च युक्त सब्जियां भी मधुमेह के रोगियों को नहीं खानी चाहिए।
घी / तेल
देसी घी, वनस्पति घी – तेल, नारियल आयल, मक्खन, क्रीम, खोया और पनीर का सेवन आपको नहीं करना चाहिए। महीने में आधा किलो से ज्यादा तेल या घी का सेवन नहीं करना चाहिए।
नॉन वेज
अंडे की जर्दी, कीमा, गुर्दे या लिवर का मीट, बकरे का मीट, अंडे का पीला भाग, मटन आदि का सेवन डायबिटीज के मरीजों को नहीं करना चाहिए। यह उनके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता।
इनसे भी बचें
चाय, कॉफ़ी, शेक, जूस, आदि में भी शुगर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है जो आपके लिए अच्छी नहीं होती।इसके अलावा पास्ता, वाइट ब्रास आदि में भी शुगर होता है इसीलिए मधुमेह के रोगियों को इनका सेवन भी नहीं करना चाहिए।
अब तो आप अच्छी तरह से जान गए होंगे की मधुमेह के रोगियों को किन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का नहीं? लेकिन ध्यान रहे जिन चीजों को आप खा रहे है उनमे चीनी मिलाने के विचार को बिलकुल छोड़ दें। क्योंकि चीनी डायबिटीज के मरीजों की सबसे बड़ी दुश्मन होती है। जो आपकी समस्या को और भी खतरनाक बना सकती है।
Comments
Post a Comment